
x
कोटा। कोटा डिस्क का वायर काटते समय 11 KV लाइन से करंट लगने से एक युवक झुलस गया। हाथ व जांघ में गम्भीर रूप से झुलसने पर हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। इंफेजशन को रोकने के उसका ऑपरेशन कर लेफ्ट हैंड काटना पड़ा। फिलहाल युवक का एमबीएस हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में इलाज जारी है। घटना 22 मई की शाम तलवंडी इलाके की है। घायल सुरेंद्र (45) सकतपुरा थाना कुन्हाड़ी का निवासी है। पिछले 20 साल से डिस्क (केबल)का काम करता है।
सुरेंद्र ने बताया 22 मई की शाम साढ़े 7 बजे तलवंडी इलाके में केबल ठीक करने का काम कर रहा था। केबल का रोड़ क्रॉसिंग का वायर टूटा हुआ था। जिसे ऊंचाई पर सेट कर रहा था। वहां 11 KV की लाइन गुजर रही थी। केबल की ऊंचाई बढ़ाने के चक्कर में वायर 11KV लाइन पर चला गया। केबल का एक हिस्सा सड़क पर लटक गया। सड़क पर लटक वायर को काटने की कोशिश की ताकि किसी को करंट ना लगे। वायर काटते समय खुद करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से हाथ व जांघ झुलस गए। लेफ्ट हैंड में इंफेजशन बढ़ने लगा था। 28 मई को डॉक्टर्स ने ऑपरेशन कर हाथ को काट दिया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story