राजस्थान

सड़क किनारे कुएं में गिरा युवक, हुई मौत

Admin Delhi 1
10 July 2023 5:35 PM IST
सड़क किनारे कुएं में गिरा युवक, हुई मौत
x

सीकर न्यूज़: सीकर के खाटूश्यामजी में सड़क के किनारे बने कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई l बताया जा रहा है कि युवक अपने खेत से आवारा पशुओं को बाहर निकाल रहा था इसी दौरान वह कुएं में जा गिर जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतक युवक की पहचान दिनेश कुमार (20) निवासी चोमू पुरोहितान के रूप में हुई है l ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग जिम्मेदार है l पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा खाटू में सड़क का लेवल बराबर करने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा था l इस दौरान विभाग ने सड़क किनारे बने एक पुराने कुएं का लेवल सड़क के बराबर करने के लिए कुएं को ध्वस्त कर दिया जबकि पहले ये कुंआ सड़क के लेवल से ऊपर था l विभाग ने कुएं का लेवल बराबर करके उसके ऊपर मिट्टी डलवा दी लेकिन कुएं को अच्छे से दबाया नहीं और ना ही कोई चेतावनी का बोर्ड लगाया l

Next Story