राजस्थान

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Admin4
1 April 2023 7:19 AM GMT
सड़क हादसे में एक युवक की मौत
x
भरतपुर। भरतपुर में अपनी बहन से मिलने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। घटना चिकसाना थाना इलाके की है। युवक बहन के घर जा रहा था। उस समय एक महिला सड़क पार कर रही थी। उस समय युवक ने बाइक से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
घटना चिकसाना थाना इलाके के तेरह लोधा गांव की है। नदबई के हल्लेरा गांव का रहने वाला संतराम बाइक से अपनी बहन से मिलने जा रहा था। संतराम की बहन पाली गांव में रहती है। तेरह लोधा गांव के पास मीना देवी नाम की महिला सड़क पार कर रही थी। तभी संतराम की बाइक स्पीड में मीना से टकरा गई। जिसके दोनों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां संतराम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना बुधवार रात की है। आज सुबह संतराम के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला मीना देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज फिलहाल आरबीएम अस्पताल में जारी है।
Next Story