राजस्थान

डिडयाच गांव में नहाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हुई

Admin Delhi 1
24 Jun 2023 4:05 PM IST
डिडयाच गांव में नहाने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हुई
x

सवाई माधोपुर न्यूज़: चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के डिडायच ग्राम में बाथरूम में नहा रहे एक युवक की करंट आने से मौत हो गई। इसी के साथ ही उसे बचाने के चक्कर में उसकी मां भी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए चौथ का बरवाड़ा CHC लाया गया। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक छा गया और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरी ओर चौथ का बरवाड़ा पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल और ग्रामीणों ने बताया कि चेतराम पुत्र मीठालाल मीणा (23) निवासी डिडायच अपने घर बाथरूम में दोपहर को नहा रहा था। बाथरूम के पास से ही बिजली की लाइन जा रही थी। इस दौरान पानी में करंट आने से वह चिल्लाकर अचेत हो गया। उसकी आवाज सुनकर उसकी मां धोली देवी भी मौके पर पहुंची और उसे बचाने के प्रयास में उसको भी करंट लग गया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बिजली बंद किया। इसी के साथ ही मौके पर डॉक्टरों को बुलाया। इस दौरान चेतराम मीणा की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Next Story