राजस्थान

कृषि कार्य करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत

Shantanu Roy
19 July 2023 11:27 AM GMT
कृषि कार्य करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत
x
पाली। थाना क्षेत्र के पुराड़ा गांव में सोमवार को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पुराड़ा निवासी अमृतसिंह रमेशसिंह राजपुरोहित सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 62 के पास अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था। खेत में पानी देने के लिए विद्युत मोटर चालू करते समय अमृत सिंह करंट लगने से बेहोश हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सुमेरपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, अमृत सिंह शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है।
Next Story