राजस्थान

अजमेर के फ्रेंड्स कॉलोनी में एक युवक ने किया सुसाइड

Admin Delhi 1
8 July 2022 12:16 PM GMT
अजमेर के फ्रेंड्स कॉलोनी में एक युवक ने किया सुसाइड
x

न्यूज़ राजस्थान: अजमेर की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय विनोद सिंह रावत ने घर में बुर्का पहनकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार काम से घर लौटा तो विनोद फांसी पर लटका मिला। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

क्रिश्चियन गंज थाने के एएसआई किशन सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के निवासी मधु सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह रावत ने फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपने घर में बुर्का पहनकर आत्महत्या कर ली। जब परिवार काम से घर पहुंचा तो विनोद फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिजन उसे जेएलएन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के निर्देश पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है. मृतक विनोद के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विनोद ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

बेलदारी का करता था काम: मृतक विनोद के पिता मधु सिंह ने बताया कि उसका पुत्र विनोद बेलदारी का काम करता था. गुरुवार को वह तबीयत खराब होने के कारण काम से छुट्टी लेकर घर पर आराम कर रहा था। इसके बाद घर के लोग काम पर निकले तो शाम को जब उसकी मां घर पहुंची तो वह लटका मिला। पिता ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके बेटे विनोद ने आत्महत्या क्यों की।

Next Story