राजस्थान

एक युवक ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में किया आत्मदाह का प्रयास

Admin Delhi 1
8 Dec 2022 2:25 PM GMT
एक युवक ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में किया आत्मदाह का प्रयास
x

कोटा न्यूज़: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के कोटा में प्रवेश के चौथे दिन एक युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक राहुल द्वारा यात्रा के दौरान सावरकर पर की गई टिप्पणी से नाराज था और यात्रा को रोकना चाह रहा था। बताया जाता है कि युवक के पिता भाजपा के कार्यकर्ता हैं तथा बूंदी जिले के नैनवा नगर पालिका के चेयरमैन भी रहे हैं। जानकारी के अनुसार यात्रा के दौरान राजीव गांधी नगर के पास फ्लाई ओवर पर चढ़ने से पूर्व राहुल गांधी, राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए आगे आए उसी समय अचानक प्रताप नगर में रहने वाले कुलदीप शर्मा (38) मंच के पास आ गया औरउसने स्वयं को आग लगा लगी। जिससे एक बार भीड़ में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिस के जवानों व कार्यकर्ताओं ने आग बुझा दी। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लिया और पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर इंटेलीजेंस के अधिकारी भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले में युवक से पूछताछ कर रही है। कुलदीप शर्मा विहिप से जुड़ा है।

हालांकि अभी तक इस बात का पुलिस पता कर रही है कि कुलदीप शर्मा ने आत्मदाह का कदम क्यो उठाया है। बताया जा रहा है कि कुलदीप शर्मा कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर तक राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी से नाराज था। कुलदीप शर्मा ने गुरुवार को सुबह आत्मदाह करने के प्रयास से पूर्व सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की थी।

Next Story