राजस्थान

युवक-युवति ने पेड़ से फंदा लगाकर किया सुसाइड

Admin4
12 Aug 2023 8:39 AM GMT
युवक-युवति ने पेड़ से फंदा लगाकर किया सुसाइड
x
उदयपुर। उदयपुर शहर से 35 किमी दूर टीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को युवक-युवति ने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों पेड़ पर अलग-अलग फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। जिसमें लड़का विवाहित है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ग्राम पंचायत जाबला के रोनिया फला की है। जहां पहाड़ी पर जंगलों में दोनों का शव फंदे पर लटका मिला। बकरियां चराने वाली एक महिला ने दोनों के शव को फंदे से लटके देखा तो उसने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। मौके पर टीडी थाना पुलिस जाब्ते के साथ पहुंची। दोनों के शवों को उतरवाकर टीडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। घटना स्थल के पास ही युवक की बाइक खड़ी मिली थी। जिसके नम्बरों के आधार पर पुलिस ने इनके परिजनों का पता लगाया और घटना के बारे में सूचना दी।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान 26 वर्षिय फतहसिंह पिता डुले सिह निवासी कुंडनी गींगला और युवति 18 ​वर्षिय उषा कंवर पिता नाहर सिह निवासी जगत रोबा कुराबड़ के रूप में हुई है। शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। टीडी थानाधिकारी फैलीराम मीणा ने बताया कि युवति एक दिन पहले से घर से लापता थी। इस​ बारे में परिजनों ने कुराबड़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दी थी। प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। सुसाइड के कारणों की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले में जांच जारी है।
Next Story