राजस्थान

घर में सोई महिला के गले पर कट लगा किया दुष्कर्म

Admin Delhi 1
27 May 2023 1:30 PM GMT
घर में सोई महिला के गले पर कट लगा किया दुष्कर्म
x

जयपुर: घर में सो रही महिला के गले पर ब्लैड से कट लगाकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मानसरोवर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मनोज नासिरदा टोंक का रहने वाला है और जयपुर में रहकर केटरिंग का काम करता है।

डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि महिला पति, ससुर और नौ माह के बेटे के साथ रहती है। ससुर घर के सामने थड़ी लगाता है और रात में वहीं सोता है। उसका पति आॅटो चलता है। आरोपी मनोज दिन में ससुर के पास थड़ी पर आकर बैठता था। दिन में खाना खाने के बाद महिला भी थड़ी पर आती थी। ऐसे में आरोपी को घर की जानकारी थी। 23 मई की रात बुकिंग आने पर पति ऑटो लेकर घर से चला गया। इस दौरान महिला नौ माह के बेटे के साथ घर में ही सो रही थी। तभी आरोपी खिड़की से महिला के कमरे में पहुंच गया और मुंह व गला दबा दिया। महिला ने आरोपी को हटाने की कोशिश की तो गले पर ब्लैड से कट मारकर घायल कर दिया। महिला चिल्लाई तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन उससे दुष्कर्म किया। जाते समय वह महिला के दोनों मोबाइल भी ले गया और कमरे को बाहर से बंद कर गया। थोड़ी देर बाद महिला खिड़की से बेटे को लेकर बाहर पहुंची और थड़ी में सो रहे ससुर को जगाया और पुलिस को सूचना दी।

200 से अधिक सीसीटीवी खंगालकर आरोपी को पकड़ा

थाना प्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तब जाकर आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद तकनीकी आधार पर जांच की तो आरोपी की लोकेशन बंूदी आई। इस पर टीम वहां पहुंची और उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में नकबजनी एवं चोरी में टोंक और अजमेर में गिरफ्तार हो चुका है।

इधर जवाहर नगर पुलिस ने महिला को नशीली सिगरेट पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजन नागर महिला के पड़ोस में किराए से एक मकान में रहता है।

Next Story