
x
Rajasthan राजस्थान : धौलपुर जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित गुलाब बाग चौराहे के पास मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऑफिस से घर लौट रही एक महिला कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की पहचान 58 वर्षीय राजकुमारी पत्नी मनमोहन सिंह, निवासी अशोक विहार कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, धौलपुर के रूप में हुई है। वह पंचायत समिति, धौलपुर कार्यालय में बाबू के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार शाम वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रही थीं, तभी आगरा की ओर से आ रहे तेज गति के एक ट्रक ने गुलाब बाग चौराहे के पास उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Tagsऑफिसमहिलाट्रककुचलाधौलपुरदर्दनाकहादसाOfficewomantruckcrushedDhaulpurpainfulaccidentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





