राजस्थान

एक महिला की भीषण सड़क हादसे में हुई मौत, महिला रीट परीक्षा देकर लौट रही थी

Admin Delhi 1
25 July 2022 12:52 PM IST
एक महिला की भीषण सड़क हादसे में हुई मौत, महिला रीट परीक्षा देकर लौट रही थी
x

सिटी न्यूज़: टोंक उनियारा टोंक में रीट परीक्षा देकर पति व बच्चे के साथ बाइक से लौट रही महिला की वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा टोंक- सवाईमाधोपुर हाईवे 116 पर स्थित गुमानपुरा के पास हुआ। उनियारा थाने के एएसआई रतनलाल मीणा ने बताया कि मृतका सवाईमाधोपुर निवासी सुमन सोनी (34) है। वह रविवार को रीट की पहली पारी की परीक्षा देने पति कृष्णकुमार सोनी व 5 वर्षीय पुत्र रौनक के साथ टोंक आई थी। दोपहर को लाैटते समय गुमानपुरा के पास स्थित टोल नाके के समीप पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक के टक्कर मार दी।

इससे सुमन सोनी उछलकर सड़क पर गिर गई। सूचना पर हाइवे की एम्बुलेंस ने घायल को टोंक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों व पति मृतका को उनियारा अस्पताल ले गए, जहां थाने के एएसआई रतनलाल ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर सवाई माधोपुर रवाना हो गए।

Next Story