राजस्थान

एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी को टक्कर मारी

Admindelhi1
29 March 2024 7:30 AM IST
एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी को टक्कर मारी
x
हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में एक ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान अस्पताल में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना जहाजपुर थाना क्षेत्र के कुराडिया माता जी का खेडा गांव के निकट दोपहर करीब दो बजे हुई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी और ट्रक को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Next Story