
x
Rajasthan राजस्थान : जिले के रामगंजमंडी में पड़ोसी के घर खेलने गए नौवीं कक्षा के एक छात्र को गोली लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्चे के सिर में लगी गोली सिर की हड्डी को चीरते हुए उसके जबड़े में जाकर फंस गई थी। कोटा ग्रामीण के रामगंजमंडी इलाके में नौंवी कक्षा के छात्र को गोली लगने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
17 वर्षीय श्लोक गुर्जर के सिर में गोली लगी, जो सिर की हड्डी को चीरते हुए गाल की हड्डी में फंस गई। शुरुआत में परिजनों को यह केवल साधारण चोट लगी और उन्होंने सामान्य इलाज करवाया, लेकिन जब एक्स-रे कराया गया तो डॉक्टरों के होश उड़ गए, श्लोक के चेहरे में गोली फंसी हुई थी। श्लोक का फिलहाल कोटा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर उसके चेहरे से गोली निकाल दी है।
इस मामले में रामगंजमंडी थाना अधिकारी मनोज सिकरवार ने कहा कि फिलहाल घायल श्लोक गुर्जर बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिससे अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली कैसे और किसने मारी। परिजनों का इस मामले में कहना है 31 मई को श्लोक पड़ोसी के यहां खेलने गया था। वहां से इसका दोस्त भागते हुए आया और बताया कि श्लोक के चोट लग गई। इसके बाद जब हम वहां पहुंचे तो श्लोक बेसुध पड़ा था और उसके कान से खून आ रहा था लेकिन अब गोली लगने की जानकारी मिली है।
फिलहाल रामगंजमंडी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बच्चे के पिता सुरेश गुर्जर ने बताया कि झालावाड़ में डॉक्टर ने कहा था कि कोई अजीब चीज नजर आ रही है। चिकित्सक की सलाह पर हम बच्चे को कोटा लेकर आए। यहां प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने एक्स-रे करवाया, जिसमें उसके मुंह में फंसी गोली नजर आई। पिता ने बताया कि गोली कैसे लगी इस बारे में बेटे से पूछा। उसने कहा कि उस दिन गोली चलने जैसी आवाज आई और मैं गिर गया था लेकिन डर के कारण किसी को नहीं बताया था। डॉक्टरों का कहना है कि गोली कान से घुसकर स्कलबेस यानी मस्तिष्क के बेस की हड्डी चीरकर दूसरी तरफ निकली और दाएं जबड़े को पार करके मांस में जाकर फंस गई।
Tagsपड़ोसीघरखेलनेछात्रगोलीघायलneighborhouseplaystudentbulletinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





