राजस्थान

जयपुर में तेज रफ्तार कार तीन बार पलटी, एक की मौत और पांच घायल

Admindelhi1
25 Nov 2026 11:35 AM IST
जयपुर में तेज रफ्तार कार तीन बार पलटी, एक की मौत और पांच घायल
x
आधी रात को मौत बनकर दौड़ी कार, डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में निवारू रोड बाइपास पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई। हादसे में कार सवार उदयपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

करधनी थाने के एसआई मुकेश सिंह के अनुसार, हादसा रात करीब दो बजे हुआ। कार में छह लोग सवार थे। निवारू की तरफ से आते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। परमवीर सिंह के सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों में भारत सिंह, भीम सिंह और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

गंभीर रूप से घायल उदयपाल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Story