राजस्थान

एक फौजी बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी की ली जान

Admin4
5 March 2023 1:00 PM GMT
एक फौजी बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी की ली जान
x

झुंझुनू। हमारे देश को सबसे ज्यादा फौजी राजस्थान के झुंझुनू जिले ने दिए है। इस जिले के फौजियों की शहादत के किस्से राजस्थान के हर हिस्से में सुनने को मिल जायेंगे। लेकिन झुंझुनू जिले में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने देर रात ऐसी वारदात को अंजाम दिया है। जिसे सुनकर आप रूह कांप उठेगी। एक फौजी बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी की जान ले ली है। खून से लथपथ लाश को बेटे के पास ही छोड़कर आरोपी भाग गया। बेटा अपनी मां की लाश को गले से लगाए रोता रहा और बाद में अपनी बड़ी बहन को फोन कर इसकी सूचना दी और पुलिस को बताया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और इस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस ने बताया कि रिटायर्ड फौजी विजेन्द्र सिंह फरार है। अणसागर रोड सूरज कॉलोनी का यह पूरा मामला है। फौजी ने अपनी पत्नी सरोज को बीती रात इतना पीटा इतना पीठा कि उसकी मौत हो गई। खून से लथपथ लाश को पुलिस ने घर से बरामद कर उसे मुर्दाघर में रखवाया। विजेन्द्र की बेटी रिया ने देर रात पुलिस को इसकी सूचना देने के बाद अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

रिया ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब चार महीने पहले हो गई। मां, हमारे पिता से परेशान थीं। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जब पिता, हमारी मां पर हाथ नहीं उठाते हों। आए दिन मारपीट होती थी घर में। रिया ने पुलिस को बताया कि उसका तेरह साल का भाई घर पर ही था। वह आठवीं में पढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि उसके सामने ही मां को लाठियों से पीटा गया। रिया ने बताया कि पिता का चरित्र सही नहीं हैं। बस इसी बात को मां उन्हें समझाती थीं और इसी बात पर झगड़ा होता था। पुलिस ने मृतका की बेटी और बेटे के बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस रिटायर्ड फौजी की तलाश कर रहीं है।

Next Story