राजस्थान

कृषि क्षेत्र के लिए अहम आयोजन, एसकेआरएयू में दो दिन चलेगा ‘एग्रीकॉन-2026’

Admindelhi1
21 Oct 2026 10:27 AM IST
कृषि क्षेत्र के लिए अहम आयोजन, एसकेआरएयू में दो दिन चलेगा ‘एग्रीकॉन-2026’
x
दिसंबर में एसकेआरएयू बनेगा कृषि विमर्श का केंद्र, होगा ‘एग्रीकॉन-2026’

बीकानेर: कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा किसानों तक कृषि तकनीक हस्तांतरण के उद्देश्य से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में 1 व 2 दिसंबर को ‘एडवांसिंग एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज (एग्रीकॉन-2026)’ पर अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इको फास्ट एग्री सोल्यूशन तथा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में

आयोजित होने वाले इस इंटरनेशनल सिम्पोजियम में देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक, कृषि उद्यमी, हितधारक, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी शामिल होंगे। आनलाईन मोड से भी विभिन्न सत्र आयोजित होंगे। आनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर है।

छात्र कल्याण निदेशक व नोडल अधिकारी डॉ एच एल देशवाल ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य कृषि संसाधनों के संरक्षण के साथ फसल उत्पादकता में सुधार तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है। इसमें जलवायु एवं पर्यावरण अनुकूल खेती, स्मार्ट फार्मिंग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, पशुपालन एवं डेयरी, खाद्य एवं चारा प्रसंस्करण, कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन, बेहतर विपणन व्यवस्था, कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

फसल उत्पादन, मृदा एवं जल प्रबंधन, पादप प्रजनन, बीज उत्पादन, पादप संरक्षण, पोषक तत्व प्रबंधन, जलवायु अनुकूल कृषि, पशुपालन, डेयरी तथा कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन से संबंधित विषयों पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

कुल गुरु डॉ राजेंद्र बाबू दुबे ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से कृषि ज्ञान व तकनीक को किसानों की व्यावहारिक आवश्यकताओं व चुनौतियों के समाधान में मदद मिलेगी, जिससे किसानो के लिए आय वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। कुलगुरु ने आयोजन के फोल्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर डीन डायरेक्टर्स , शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Next Story