राजस्थान
Sirohi जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
Tara Tandi
12 July 2025 1:43 PM IST

x
Jaipur जयपुर । सिरोही जिले के आत्मा सभागार में बजट घोषणाओं के त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिले के प्रभारी मंत्री श्री के.के. बिश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने क्षेत्र के विकास के संबंध में कई घोषणाओं, अभियानों व फैसलों के माध्यम से अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता दर्शाई है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए समस्त आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के सम्बन्ध में सभी अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता के साथ काम करते हुए आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप पौधारोपण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आगामी दिनों में पौधारोपण से सम्बन्धित कार्य की विस्तृत कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करें। उन्होंने इस दौरान बजट घोषणाओं से सम्बन्धित वे काम जो प्रारम्भ नहीं हुए उनकी क्रियान्विति में आ रही समस्याओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
राज्य मंत्री श्री देवासी ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए किये जा रहे विभिन्न प्रयासों की सफल क्रियान्विति के लिए अधिकारी भी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य का फाॅलोअप लिया जाए और निस्तारण के सम्बन्ध में आ रही समस्याओं के लिए जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने इस दौरान जिले के सम्बन्धित विभिन्न बजट घोषणाओं और उनके भूमि आवंटन, विभिन्न स्वीकृतियों के बारे में चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री श्री विश्नोई व राज्य मंत्री श्री देवासी ने इस दौरान सानिवि, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, डिस्कॉम सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्नोई ने प्रेस प्रतिनिधियों से भी वार्ता की उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 18 माह में ही जनकल्याणकारी योजनाओं विभिन्न कार्यों के माध्यम से शानदार कार्य कर दिखाया है। उन्होंने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जहां विभिन्न विभागों द्वारा जल संरचनाओं की पूजा उनकी साफ सफाई, पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के सम्बन्ध में विभिन्न काम किये गए वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़े के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित आमजन से जुड़े कार्यों का त्वरित निस्तारण कर राहत पहुंचाई गई है। उन्होंने इस दौरान विभिन्न कार्यो के सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा 18 माह में अर्जित की गई उपलब्धियों एवं पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किये गए कार्यों का तुलनात्मक विवरण भी प्रस्तुत किया।
TagsSirohi जिलेप्रभारी मंत्री के.के.विश्नोईअध्यक्षता समीक्षा बैठकहुआ आयोजनSirohi districtin-charge minister K.K. Vishnoichaired review meetingorganizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





