राजस्थान

बी पॉजीटिव ग्रुप की महिला मरीज को चढ़ा दिया ए पॉजीटिव ब्लड, हालत गंभीर

Admin Delhi 1
15 Jun 2023 1:15 PM GMT
बी पॉजीटिव ग्रुप की महिला मरीज को चढ़ा दिया ए पॉजीटिव ब्लड, हालत गंभीर
x

मदनगंज-किशनगढ़: राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में एक महिला मरीज के आपरेशन के दौरान उसे अन्य ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया। मरीज की 5 दिन से हालत गंभीर है जिसे आईसीयू में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन मामले पर पर्दा डालने में जुटा है।

छोटा लांबा निवासी विश्राम लाल ने नवज्योति को बताया कि राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल में उसकी पत्नी सीता देवी का बच्चेदानी का आपरेशन कराया। आपरेशन से पूर्व चिकित्सकों ने बी पॉजीटिव ब्लड लाने के लिए कहा। उसने ब्लड बैंक से लाकर डॉक्टर को सौंप दिया। आपरेशन के बाद पता चला कि सीता देवी को बी पॉजीटिव के बजाय ए पॉजीटिव ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया गया जिसके बाद आपरेशन थिएटर में हड़कंप मच गया।

इतने दिन आईसीयू में रखने पर हुई चिंता: महिला के पति ने बताया कि उसे पुख्ता जानकारी मिली है और उसके पास सबूत भी है कि उसकी पत्नी को गलत ब्लड चढ़ाया गया है। इतने दिन तक आईसीयू में रखने पर उसका शक और गहरा गया है। डॉक्टर कोई पुख्ता जवाब नहीं दे रहे हैं।

दो सीतादेवी के चलते हुई गड़बड़: विश्राम ने बताया कि उसकी पत्नी के अलावा एक ओर सीता नामक महिला अस्पताल में भर्ती थी। जब छुट्टी देने का समय आया और कार्ड सामने आया तब गलत रक्त चढ़ाए जाने का खुलासा हुआ।

Read More नीलकंठ अपार्टमेंंट की चौथी मंजिल से गिरे चौकीदार की संदिग्ध मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी

दो सीता नाम की मरीज थी। उसे लेकर स्टाफ को समझा रहे थे कि कहीं गलत ग्रुप नहीं चढ़ जाए। बाकी ऐसा कुछ नहीं हुआ है। ऐसा होता तो मरीज की मृत्यु हो सकती थी।

डॉ. राजकुमार जैन, पीीएमओ

गलत ब्लड चढ़ाने के नुकसान

चिकित्सकों के अनुसार किसी व्यक्ति को जब दूसरे ग्रुप का ब्लड चढ़ाया जाता है तो व्यक्ति गम्भीर रूप से बीमार हो सकता है। किडनियां फेल हो सकती हैं और कुछ समय बाद पूरी तरह से काम करना बंद कर सकती हैं। पेशाब में रक्त, फ्लू जैसी समस्याएं, शॉक लगना और मृत्यु होने जैसे गम्भीर परिणाम दिखायी पड़ सकते हैं।

Next Story