राजस्थान

जयपुर में 29 नवंबर को सजेगी काव्य महफिल, तीन युवा कवि करेंगे काव्यपाठ

Admindelhi1
26 Nov 2026 1:05 PM IST
जयपुर में 29 नवंबर को सजेगी काव्य महफिल, तीन युवा कवि करेंगे काव्यपाठ
x
जयपुर में होगा साहित्य और संस्कृति का संगम, युवा कवि बिखेरेंगे रचनाओं का रंग

जयपुर: ग्रासरूट मीडिया फाउंडेशन और राजस्थान फोरम के संयुक्त तत्वावधान में साहित्यिक शृंखला ‘सम्मुख’ का आगामी संस्करण 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कांस्टीट्यूशन क्लब के मारवाड़ लाउंज में होने वाले इस कार्यक्रम में युवा कवि विप्लव व्यास, आनंद मस्ताना और कवयित्री अनिता सैनी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

बीकानेर के विप्लव व्यास राजस्थानी कविताओं का पाठ करेंगे। उनका कविता संग्रह ‘लुगाई’ प्रकाशित हो चुका है। वहीं, आनंद मस्ताना हिंदी और राजस्थानी की छंदबद्ध एवं गेय कविताएं प्रस्तुत करेंगे। फतेहपुर शेखावाटी की कवयित्री अनिता सैनी भी अपनी रचनाओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी।

आयोजकों के अनुसार, ‘सम्मुख’ साहित्यिक शृंखला का उद्देश्य राजस्थान के समकालीन युवा कवियों को सशक्त मंच उपलब्ध कराने के साथ साहित्यिक संवाद और क्षेत्रीय भाषाओं को प्रोत्साहित करना है।

Next Story