राजस्थान

राजस्थान में सजेगा वैश्विक सिनेमा का मंच, पांच देशों को भेजा निमंत्रण

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:48 AM IST
राजस्थान में सजेगा वैश्विक सिनेमा का मंच, पांच देशों को भेजा निमंत्रण
x
कलर फ्यूज़न फिल्म फेस्टिवल में आठ श्रेणियों की फिल्मों को मिलेगा मंच

जयपुर: राजस्थान को वैश्विक सिनेमा, कला और सांस्कृतिक संवाद के मंच पर विशेष पहचान दिलाने के उद्देश्य से जयपुर में 12 और 13 मार्च 2027 को कलर फ्यूज़न इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। सीने प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले होने वाले महोत्सव की थीम ‘स्टोरीज बीयॉन्ड बॉर्डर्स’ रखी गई है।

महोत्सव के पहले संस्करण के लिए स्पेन, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और ग्रीस को आमंत्रित किया गया है। इनमें से दो देशों को अंतरराष्ट्रीय साझेदार बनाया जाएगा। राजस्थान के तीन प्रमुख राजघराने भी आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

फेस्टिवल के संस्थापक निदेशक तपेश कोटिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य सिनेमा के माध्यम से विभिन्न देशों की संस्कृतियों, विचारों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को एक मंच पर लाना है।

दो दिवसीय महोत्सव में फिल्म जगत की हस्तियों के साथ परिचर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, टॉक शो और फिल्म पुरस्कार समारोह आयोजित किए जाएंगे। आठ विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों की प्रविष्टियां आमंत्रित की जा रही हैं। फिल्म निर्माता फिल्म फ्रीवे मंच के माध्यम से अथवा सीधे अपनी फिल्में भेज सकेंगे।

Next Story