राजस्थान

चित्तौड़गढ़ जिले में ब्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Riyaz Ansari
2 Jun 2025 5:49 PM IST
चित्तौड़गढ़ जिले में ब्यक्ति की गोली मारकर हत्या
x

Rajasthan राजस्थान: चित्तौड़गढ़ जिले में रविवार रात एक होटल में एक ब्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे बजरी (रेत) खनन को लेकर पुराना विवाद हो सकता है। मृतक की पहचान अजयराज सिंह झाला के रूप में हुई है।

घटना रात के समय उस वक्त हुई जब अजयराज और उसके तीन दोस्त होटल में डिनर कर रहे थे। करीब 25 हमलावर सात गाड़ियों में होटल पहुंचे, जिनमें से कुछ ने अपने चेहरों को तौलिये से ढका हुआ था। वे होटल को घेरकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अजयराज को गोली लगी और उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों में से दो बदमाशों ने अजयराज को पहली मंजिल से बाहर फेंक दिया। हमलावर जाते समय दो गाड़ियों को आग लगा गए।



Next Story