राजस्थान

NIFT जोधपुर के रैंप पर दिखा फैशन का नया अंदाज, 80 युवा डिजाइनरों ने पेश किए 17 कलेक्शन

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:04 PM IST
NIFT जोधपुर के रैंप पर दिखा फैशन का नया अंदाज, 80 युवा डिजाइनरों ने पेश किए 17 कलेक्शन
x
NIFT के विद्यार्थियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा, सारांश-2026 में दिखी डिजाइनरों की रचनात्मकता

जोधपुर: पारंपरिक भारतीय शिल्पकला और आधुनिक फैशन के अनूठे संगम ने NIFT जोधपुर के वार्षिक फैशन शोकेस ‘सारांश-2026’ में दर्शकों का ध्यान खींचा। फैशन डिजाइन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 80 युवा डिजाइनरों ने अपने तैयार किए 17 कलेक्शन रैंप पर प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने अपने शोध, रचनात्मक सोच और तकनीकी कौशल को परिधानों के माध्यम से प्रदर्शित किया। शोकेस में एथनिक वियर, इंडो-वेस्टर्न वियर, वियरेबल आर्ट और क्राफ्ट आधारित उत्पादों को शामिल किया गया।

इस दौरान कोटा डोरिया बुनाई, सांगानेरी ब्लॉक प्रिंटिंग और गोटा पट्टी जैसी पारंपरिक कलाओं को आधुनिक डिजाइन के साथ नया रूप दिया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक कारीगरों के साथ काम कर स्थानीय शिल्प और तकनीकों को समझा।

मुख्य अतिथि फैशन डिजाइनर अनुराग गुप्ता रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. जी.एच.एस. प्रसाद ने कहा कि सारांश-2026 युवा डिजाइनरों की प्रतिभा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का मंच है।

Next Story