राजस्थान

डेढ़ महीने बाद बिछेगा जयपुर में सड़कों का जाल, हेरिटेज से भी बड़ा काम होगा

mukeshwari
20 July 2023 5:49 PM GMT
डेढ़ महीने बाद बिछेगा जयपुर में सड़कों का जाल, हेरिटेज से भी बड़ा काम होगा
x
डेढ़ महीने बाद बिछेगा जयपुर में सड़कों का जाल
जयपुर। राज्य सरकार चुनावी मोड में है। मतदाताओं को लुभाने के लिए राजधानी में राज्य सरकार शहरी सरकारों के माध्यम से सडक़े बनाने का काम जल्द शुरू करेगी। ग्रेटर और हैरिटेज नगर की कॉलोनियों में करीब 85 किमी की सड़कें बनेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीते दिनों इसकी घोषणा भी कर चुके हैं।भाजपा बोर्ड वाले ग्रेटर नगर निगम सीमा क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग 53.08 किमी की सडक़े बिछाएगा। यहां की पांच विधानसभा सीटों में से तीन पर भाजपा के विधायक हैं। वहीं, हैरिटेज नगर निगम में 31.14 किमी के काम होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि अगले डेढ़ महीने में सडक़ों का काम शुरू हो जाएगा। विधानसभा चुनाव के दौरान ज्यादातर सड़कों के काम होंगे।
ज्यादातर इलाके नए
-इस सूची में जिन सड़कों को बनाने के लिए शामिल किया गया है, उनमें ज्यादातर हिस्सों में कभी सड़कें बनी ही नहीं। यहां पहली बार या फिर कई वर्ष बाद सड़कों का काम होगा।
-खास बात यह है कि दोनों नगर निगम ने जो सूची सार्वजनिक निर्माण विभाग को भेजी है, उसमें कांग्रेस विधायकों के अलावा कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों ने सूची दी, उनको शामिल किया गया है।
ये भी गड़बड़
-ग्रेटर नगर निगम के वार्ड 42 में अमर नगर-सी, दुर्गा मार्ग में सडक़ बनाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को गया है। उक्त सडक़ का निर्माण दो माह पहले ही हो चुका है। जबकि, निगम ने जो प्रस्ताव भेजे हैं, उन पर लिखा है कि ये सडक़े किसी भी योजना के तहत स्वीकृत नहीं हैं।
भाजपा बोर्ड वाले ग्रेटर निगम में बनेंगी ज्यादा सड़कें
ग्रेटर नगर निगम में बोर्ड भाजपा है, लेकिन यहां पर राज्य सरकार सार्वजनिक निर्माण विभाग से 53 किमी सडक़ों का निर्माण करवाएगी। भाजपा के कई पार्षदों का आरोप है कि सडक़ का चयन करतेे वक्त निगम अधिकारियों ने पूछा ही नहीं। अपनी मर्जी या फिर कांग्रेस प्रत्याशी के कहने से सडक़ का चयन किया है।
कहां कितनी बनेगी सड़क
ग्रेटर निगम
जोन किमी बजट (करोड़ में)
मुरलीपुरा: 8.7 02
विद्याधर नगर: 6.2 02
झोटवाड़ा: 10 3.76
मानसरोवर: 5.9 1.99
सांगानेर: 6.02 2.00
जगतपुरा: 11.22 3.99
मालवीय नगर: 4.9 2.85
कुल 53.08 18.64
जोन किमी बजट (करोड़ में)
आदर्श नगर 10.52 5.00
सिविल लाइन्स 13.92 4.98
किशनपोल 3.6 5.00
हवामहल-आमेर 3.1 5.16
कुल 31.14 20.14
जल्द शुरू होगा काम
अभी काम शुरू नहीं हुए हैं। कुछ के वर्क ऑर्डर दे दिए हैं। जल्द ही सडक़ बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर सडक़ों के काम होंगे।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story