राजस्थान

खेरोट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी

Shantanu Roy
23 Jun 2023 10:19 AM GMT
खेरोट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ भाजपा विधानसभा क्षेत्र प्रतापगढ़ ग्रामीण मंडल प्रतापगढ़ शक्ति केंद्र खेरोट में केरवास रोड़ मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अभियान, शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जनसंपर्क संयोजक लक्ष्मण मीणा एसटी मोर्चा प्रभारी, गौतमलाल सुथार भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता, बद्रीलाल पाटीदार रहे। बैठक में बूथ अभियान व शक्ति केंद्र को लेकर विभिन्न चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनाव में कार्य विभाजन को लेकर भी संवाद किया गया। बैठक में रमेश शर्मा, दशरथ राव, अमित नागर, भानु प्रताप व्यास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Next Story