
x
जयपुर। जयपुर में टेंट हाउस गोदाम में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से दहशत फैल गई। फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियों ने कई फेरे लगाए और आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। खोह नागोरियान थाना पुलिस प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना मान रही है। हालांकि, जांच के बाद ही आग लगने के असली कारण का पता चल सकेगा।
फायर ऑफिसर देवांग ने बताया कि जगतपुरा में प्राइम स्टेट कॉलोनी में मालवीय नगर निवासी मनोज कुमार अग्रवाल का टेंट हाउस गोदाम है। रविवार दोपहर टेंट हाउस गोदाम बंद था। दोपहर करीब 12:15 बजे अचानक बंद गोदाम में आग लग गई। धुएं के साथ आग की भीषण लपटें देखकर लोगों में दहशत फैल गई। आग लगने की सूचना पर खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड की टीम भी आग की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची। 12 दमकलों ने कई फेरे लगाए और करीब 2 घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
फायर ऑफिसर देवांग ने बताया कि आग लगने के दौरान गोदाम बंद था। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने पहले मेन गेट का लॉक तोड़ा और आग पर काबू पाने का प्रयास किए, लेकिन आग काफी फैल चुकी थी। आस-पास की स्थिति को देखकर तुरंत JCB को बुलाया गया। JCB की मदद से गोदाम की बाउंड्री वॉल तोड़कर फायर बिग्रेड की टीम ने गोदाम में एंट्री की। इसके बाद टीन शेड हटवाकर भीषण आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे का समय लग गया। नुकसान की पूरी तरह से आकलन नहीं हुआ है, लेकिन नुकसान लाखों रुपए का हुआ है।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story