राजस्थान

बड़ा हादसा टला, पिकअप के आगे के टायरों में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Rounak Dey
3 July 2022 8:47 PM IST
बड़ा हादसा टला, पिकअप के आगे के टायरों में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
x

जयपुर जिले के सामोद थाना इलाके में इटावा के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया. दरअसल इटावा से खेजरोली जा रही एक पिकअप के आगे के टायरों में अचानक आग की लपटें उठने लगी. वहीं सूझबूझ दिखाकर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई.

पास में संचालित पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने हिम्मत दिखाते हुए पैट्रोल पम्प में रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया. जानकारी के मुताबिक बारिश के मौसम में पिकअप के ब्रेक लेदर चिपक गए और घर्षण के चलते टायरों में आग लग गई.
गनीमत रही पिकअप चालक ने कूद कर अपनी जान बचा ली. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा हो गई.
Next Story