राजस्थान

राजस्थान के धौलपुर में एक कलियुगी मां ने अपनी तीन माह पुत्री की हत्या की, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
20 Jun 2022 7:37 PM IST
राजस्थान के धौलपुर में एक कलियुगी मां ने अपनी तीन माह पुत्री की हत्या की, जानिए पूरी खबर
x

राजस्थान क्राइम न्यूज़: जिले के मनियां थाना इलाके में पुलिस ने अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप में एक कलियुगी मां को गिरफ्तार किया है। जेवरों की फरमाईश पूरी नहीं होने पर मां ने अपने कलेजे का टुकडा कही जाने वाली बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने अब इस कलियुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि 17 जून को मनियां थाना इलाके के गांव भूरा सुदंरा निवासी कृष्ण कुमार द्वारा स्वयं की पत्नी के खिलाफ एक रिपोर्ट दी गई थी। जिसमें उसने बताया कि दिनांक 16 जून को समय करीब सुबह 7 बजे उसकी पत्नी दो-तीन दिन से जेवरों की बात को लेकर नाराज बैठी थी। वहीं, घर का कामकाज नहीं कर रही थी। जब उसने पत्नी चंचल को समझाया। लेकिन उसने गुस्से में आकर अपनी गोद में ली हुई तीन माह की अबोध पुत्री शिल्पी को उठाकर दीवार की तरफ फैंक दिया। जिससे बालिका का सिर दीवार में लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में एसआर हॉस्पिटल आगरा में दौराने ईलाज मौत हो गई। घटना के बाद बालिका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए सोमवार को बालिका की मां चंचल को हिरासत में लिया जाकर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Next Story