थाने से सौ मीटर दूर चोर दुकान का ताला तोड़कर 786 नंबर के नोट चोरी करके हुए फरार

जयपुर क्राइम न्यूज़: शास्त्री नगर थाने से करीब 100 मीटर दूर जय श्री ट्रेडर्स का शटर ऊंचा कर चोर 15 हजार रुपए की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए नोटों में 786 नंबर के सबसे ज्यादा नोट थे। सुबह जब छह बजे पड़ोसी ने शटर देखा तो चोरी होने की सूचना दी। इसी दौरान गश्त की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। चोर भागते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे समेत डीवाआर भी तोड़ ले गए। दुकानदार मदन सैनी (68) भगवती सदन शास्त्री नगर के रहने वाले हैं और ग्रोमोद्योग में प्रसार अधिकारी पद से सेवानिवृत हैं। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब चार बजे एक बाइक पर आए तीन युवकों ने दुकान के शटर को ऊंचा किया।
इस दौरान एक बदमाश बाइक पर बाहर खड़ा रहा और दो बदमाश अंदर घुसे और गल्ले से 15 हजार रुपए नकदी ले गए। गल्ले में 786 नम्बर के सबसे ज्यादा नोट थे। चोर इसके अलावा दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं करके गए।





