राजस्थान

कलियर से अजमेर शरीफ के लिए निकला जायरीनों का जत्था, हुआ भव्य स्वागत

Admindelhi1
18 Nov 2026 9:46 AM IST
कलियर से अजमेर शरीफ के लिए निकला जायरीनों का जत्था, हुआ भव्य स्वागत
x
6 दिसंबर को अजमेर शरीफ पहुंचेगी छड़ी मुबारक, कलियर से यात्रा शुरू

हरिद्वार: हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए मंगलवार को कलियर से जायरीनों का जत्था छड़ी मुबारक लेकर पैदल रवाना हुआ। करीब 24 दिनों की यात्रा के बाद जत्था 6 दिसंबर को अजमेर शरीफ पहुंचेगा।

हर साल की परंपरा के अनुसार जायरीन दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब और दरगाह बाबा गरीब शाह की छड़ी मुबारक लेकर निकले हैं। रुड़की नगर निगम चौक के पास स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर जत्थे का स्वागत किया और यात्रा की सफलता की कामना की।

इस दौरान मुदस्सिर बाबा का विशेष स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में राजेंद्र चौहान, अजीत चौहान, अमित चौहान, राहुल चौहान, सुशील, तकमुल्ला जी, आमिर खान, राजू शर्मा, इरफान और शकील अहमद सहित अन्य लोग शामिल रहे। जायरीनों ने इस यात्रा को आस्था, प्रेम और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया।

Next Story