राजस्थान
Rajasthan दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत धौलपुर में निवेश उत्सव का भव्य आयोजन
Tara Tandi
31 March 2025 5:23 PM IST

x
Rajasthan राजस्थान: राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत सोमवार को नगर परिषद ऑडिटोरियम में निवेश उत्सव दृ राइजिंग राजस्थान इम्पैक्ट 1.0 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने निवेश एवं औद्योगिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण नीतियों का विमोचन किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मितुल गोयल प्रमुख उद्यमी एवं विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महोदय ने राजस्थान लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, राजस्थान डेटा सेंटर पॉलिसी एवं राजस्थान टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी का विमोचन किया, साथ ही निवेशकों के लिए एमओयू ट्रैकिंग हेतु मोबाइल एप लॉन्च किया गया और राजस्थान फाउंडेशन के 14 नए चैप्टर्स की शुरुआत की गई।
धौलपुर जिला स्तरीय आयोजन में निवेशकों एवं उद्यमियों को राजस्थान सरकार की नई औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी गई और राज्य में निवेश के अनुकूल वातावरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित उद्यमियों ने औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए और स्थानीय उद्योगों के विस्तार हेतु अपेक्षित सहयोग की बात रखी।
इस अवसर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने एवं स्थानीय व्यापारियों को निवेश के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग एवं स्टार्टअप से जुड़े युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
TagsRajasthan दिवस साप्ताहिक महोत्सवधौलपुर निवेश उत्सवभव्य आयोजनRajasthan Day Weekly FestivalDholpur Investment FestivalGrand Eventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





