राजस्थान

सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति एवं राजस्थानी लोक संस्कृति की दिखी झलक

Tara Tandi
16 Aug 2023 1:01 PM GMT
सांस्कृतिक संध्या में देशभक्ति एवं राजस्थानी लोक संस्कृति की दिखी झलक
x
स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मंगलवार को सायंकाल नगरपरिषद परिसर स्थित वीरम मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति एवं राजस्थानी लोक गीत व नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया उसके उपरान्त राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप चौक जालोर की छात्रा द्वारा सरस्वती वंदना कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मरूधर बाल निकेतन जालोर द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान....., सेन्ट राजेश्वर सी.सै.स्कूल जालोर द्वारा ओ भोलेनाथ जी...., राबाउमावि प्रताप चौक जालोर द्वारा म्हारो सुगटियो...., विद्या भारती सी.सै.जालोर द्वारा आसमां से नजर आए तेरा जलाल खुदा...., महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवाजी नगर जालोर द्वारा सुरीला सावन आयो रे...., महात्मा गांधी विद्यालय शांति नगर जालोर द्वारा सारे जहां से प्यारी मेरे भारत की बेटियां....., गोल्डन फ्यूचर स्कूल जालोर द्वारा माटी को माँ कहते है...., सेन्ट पॉल स्कूल जालोर द्वारा कविता मैं एक बेटी हूँ....., सुबोध उमावि विद्यालय जालोर द्वारा भारत यह रहना चाहिए दिल मार्स है....(पेरोडी), विनायक पब्लिक स्कूल जालोर द्वारा देश भक्ति गीत ए वतन....., शेमफोर्ड स्कूल जालोर द्वारा मंजर है नया जग्गा जितेया ......(पेरोडी), राउमावि राजेन्द्र नगर जालोर द्वारा सदके मैं जावा आयो रे शुभ दिन देश रंगीला..... (पेरोडी), केन्द्रीय विद्यालय जालोर द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा ...(गायन) व राउमावि प्रताप चौक जालोर द्वारा मात मने मरवाइए न.... पर आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा, नूर मोहम्मदद व निशा कुट्टी ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित कुमार, तहसीलदार गेनाराम, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी भैराराम चौधरी, जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक श्रीराम गोदारा, अध्यापिका शैलजा माथुर सहित अधिकारी-कार्मिक, गणमान्य नागरिक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
Next Story