राजस्थान

कॉलोनी में एक कच्चे मकान में लगी आग

Admin4
6 March 2023 2:32 PM GMT
कॉलोनी में एक कच्चे मकान में लगी आग
x
कोटा। कोटा रामगंजमंडी में देर रात को द्वारिका कॉलोनी में एक कच्चे मकान में आग लग गई। आस-पास के लोगों ने कच्चे मकान से भीषण आग की लपटे दिखी तो कॉलोनी में हड़कंप मच गया। आग पूरे कच्चे मकान में लगने से पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने 1 घंटे में आग को काबू में कर लिया। अचानक कच्चे मकान में आग लगने का कारण गैस सिलेंडर सामने आया है। आग को काबू में कर 7kg का छोटा गैस सिलेंडर बाहर निकाला गया।गनीमत रही की आग के बीच सिलेंडर फटा नहीं। हादसे के समय कच्चे मकान में कोई नही था।
पिछले एक महीने से मकान मालिक वृद्धा अपनी बेटी के यहां रतलाम है। आग लगने से मकान में बर्तन, बिस्तर, कपड़े समेत लड़कियों की बल्लिया राख हो गया। आग की लपटे तेज होने से मकान पर रखे लोहे के चद्दर भी नीचे गिर गए। प्रत्यक्षदर्शी माखन खटीक ने बताया की रात को 9 बजे का समय हुआ था। खाना खाकर घर से बाहर आया तो देखा की पास में ही कच्चे मकान में आग की लपटे निकल रही है। जिसके बाद आस-पास वालों को बुलाया। कुछ देर में भीड़ जमा हो गई।
फायरमैन रोहितेश पटोनिया, रजनीश, पालिका कर्मी प्रदीप दावरे फायर ब्रिगेड लेकर पहुंचे और आग को काबू में करने लगे। कच्चे मकान के कमरे में ताला लगा हुआ था। ऐसे में आग को बुझाने के लिए कमरे के ताले को तोड़ा गया। जिसके बाद ही आग बुझाने की प्रक्रिया हुई। आग की लपटों पर पानी के फव्वारे भी कुछ देर बेअसर रहे। जिसके बाद फायर कर्मियो ने एक एक सामानों की आग बुझा कर बाहर की ओर फेंका।
Next Story