राजस्थान

मेट्रो पिलर पर युवक को देख जुटी भीड़, दमकल ने संभाला मोर्चा

Admindelhi1
16 Oct 2026 12:01 PM IST
मेट्रो पिलर पर युवक को देख जुटी भीड़, दमकल ने संभाला मोर्चा
x
मेट्रो पिलर पर युवक के चढ़ने से अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू

जयपुर: सोडाला थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 1:20 बजे मेट्रो पिलर पर एक युवक के चढ़ने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पिलर पर सीढ़ी लगाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

युवक को नीचे उतारने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को भी रवाना किया गया था, लेकिन इससे पहले ही अग्निशमन विभाग ने बचाव अभियान पूरा कर लिया। बाद में दमकलकर्मियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाधिकारी मनोज बेरवाल ने बताया कि युवक की पहचान संजू तुकाराम पोसरे के रूप में हुई है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का निवासी है और जयपुर में खानाबदोश के रूप में रह रहा है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पाया।

Next Story