राजस्थान

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत स्मैक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार

Admindelhi1
5 May 2024 1:38 PM IST
ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत स्मैक के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
x
गिरफ्तार आरोपित अब्दुल साहीब खान आमेर का रहने वाला है

जयपुर: नॉर्थ की डीएसटी और आमेर थाना पुलिस टीम ने ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.97 ग्राम अवैध स्मैक, एक धारधार चाकू एवं 2230 रुपए जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपित अब्दुल साहीब खान आमेर का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि टीम ने सूचना पर हत्था रोड से काजीवाड़ा तिराहे की तरफ खड़े युवक अब्दुल साहिब को पकड़ लिया। इसके कब्जे से 20.97 ग्राम अवैध स्मैक, एक धारधार चाकू एवं 2230 रुपए बरामद कर लिए।

Next Story