राजस्थान
Bikaner हाउस में तीजोत्सव की रंगत, संस्कृति और स्वाद का मिला संगम
Tara Tandi
29 July 2025 2:02 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान के प्रसिद्ध हरियाली तीज त्यौहार के अवसर पर नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में चल रहे साप्ताहिक तीजोत्सव में राजस्थानी व्यंजनों, हस्तशिल्प वस्तुओं और परिधानों के स्टाॅल्स ने सभी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया।
तीजोत्सव में रूडा के श्री ओमप्रकाश ने बताया कि रूडा और राजीविका के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न अचंलों से आए हस्तकलाकारों ने अपनी हस्तकला से निर्मित उत्पादों यथा हेडब्लाॅक बेडशीट, सूट, साड़ियों, कंगन और ज्वैलरी, मोजड़ियां, इत्यादि उत्पादों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त फूड स्टाॅल्स पर भी दर्षकों ने राजस्थानी दाल-बाटी-चूरमा, मूंग की दाल, प्याज और दाल की कचैड़ी, घेवर, कैर-सांगरी की सब्जी आदि व्यंजनों का स्वाद लिया।
पांरपरिक खेल प्रतियोगिताएं—
दर्शकों के मनोरंजन के लिए 30 जुलाई तक चलने वाले इस तीजोत्सव में सोमवार को पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित आगंतुकों ने भी हिस्सा लिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग की दो टीमें तैयार की गई जिसमें दोनों ओर से प्रत्येक वर्ग के 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
महिला वर्ग की टीमों का प्रतिनिधित्व सुश्री मेघा और डाॅं. मंजीत कौर ने किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की टीमों का प्रतिनिधित्व श्री गगनदीप सिंह और श्री आशीष शर्मा ने किया। इसी प्रकार एक अन्य खेल आयोजन लेमन-स्पून प्रतिस्पर्धा में विजेताओं सुश्री दीपा, अग्रिमा ओर सिद्धी को पुरस्कृत किया गया।
दोनों खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को अतिरिक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती अंजू ओम प्रकाश, संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकू मीना और अतिरिक्त निदेशक श्रीमती शर्मिला गुप्ता ने पुरस्कृत किया। उत्सव को और अधिक आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा राज्य के प्रसिद्ध नृत्य और गायन प्रस्तुतियों प्रस्तुत कर उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया।
TagsBikaner हाउसतीजोत्सव रंगतसंस्कृति स्वादमिला संगमBikaner Housefestival colourculture tasteconfluenceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





