राजस्थान

जयपुर में एक धोखेबाज़ आशिक ने लड़की से किया रेप

Admindelhi1
30 March 2024 3:15 PM IST
जयपुर में एक धोखेबाज़ आशिक ने लड़की से किया रेप
x
अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया

जयपुर: जयपुर में धोखेबाज प्रेमी के एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने होटल में बुलाकर आरोपी प्रेमी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण किया। पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (जवाहर सर्किल) विनोद सांखला कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि जगतपुरा निवासी 25 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने बताया- साल 2020 में उसकी मुलाकात बलराम मीणा से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर शादी करने का ऑफर रखा। कुछ समय बाद मिलने के बहाने जगतपुरा स्थित होटल में बुलाकर जबरन रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

पीड़िता ने बताया- दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। शादी करने का झांसा देकर आरोपी लगातार देहशोषण करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। धोखा देने की कहने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Next Story