राजस्थान

अजमेर में नाबालिग स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया

Admindelhi1
19 Feb 2024 1:37 PM IST
अजमेर में नाबालिग स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया
x
शादी करने के लिए बना रहा दबाव

अजमेर: अजमेर में नाबालिग स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर सड़क पर छेड़छाड़ कर शादी करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले में बांदरसिंदरी थाने में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

17 साल की नाबालिग स्टूडेंट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर से ई-मित्र पर गई थी। वापस आते समय राजेंद्र नाम का व्यक्ति उसे रास्ते में मिला और छेड़छाड़ करने के साथ जबरदस्ती शादी करने का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे फोन पर बार-बार परेशान और धमकी देता है। इसके साथ ही मारपीट भी की, जिससे चोट आई है। मामले की जांच थाना प्रभारी दलपत सिंह कर रहे है।

Next Story