राजस्थान

हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया

Admin Delhi 1
10 July 2023 9:05 AM GMT
हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया
x

कोटा न्यूज़: दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने मिलकर शुक्रवार रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसको चाकू व अन्य हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। युवक की पत्नी से भी जबरदस्ती का प्रयास किया गया और छेड़छाड़ की गई। उसके हाथ में चोट आई है।

आरोपी युवक पड़ोसी है, जिससे उसकी पिछले कई महीनों से अनबन चल रही है। मामला बढ़ने पर शुक्रवार रात और शनिवार सुबह पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे। दादाबाड़ी पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल युवक की मां ने बताया कि उनके मकान से कुछ दूरी पर रहने वाले पड़ोसी युवक से उसके बेटे की करीब एक साल पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। युवक ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने उसे पाबंद करवा दिया था। इसके बाद युवक उसके बेटे और परिवार से रंजिश रखता है। शुक्रवार रात को उसका बेटा सब्जीमंडी से घर आया था। उसे रास्ते में रोककर पहले तो मारपीट की और फिर चाकू, सरियों व अन्य हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। उसके चेहरे, पीठ, पेट, पैर पर चोटें आई हैं।

जबरदस्ती का प्रयास किया : मां ने बताया कि उसकी बहू और युवक की पत्नी पर भी युवक बुरी नजर रखते हैं। उनके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया गया है और इस दौरान उसके हाथ की कोहनी पर भी चोट आई है। वहीं, शाेर सुनकर जब उसकी बेटी बाहर गई तो उससे भी मारपीट की गई। मारपीट और जानलेवा हमले में आरोपी युवक की मां ने भी उसका साथ दिया। इधर, सीआई राजेश पाठक का कहना है कि मामले में पीड़ित पक्ष ने जैसी शिकायत दी है, वैसा मुकदमा दर्ज किया है। जांच के उपरांत मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story