राजस्थान

बाइक सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की पिकअप से भिड़त में हुई मौत

Admin Delhi 1
23 Aug 2022 12:52 PM IST
बाइक सवार 65 वर्षीय व्यक्ति की पिकअप से भिड़त में हुई मौत
x

अलवर न्यूज़: अलवर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र के बेलाका मोड़ पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार 65 वर्षीय व्यक्ति को बोलेरा ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। एक वृद्ध अपने पोते-पोतियों के साथ बाइक से स्कूल से लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के एक रिश्तेदार इलियास खान ने बताया कि मृतक बच्चू खान बास बख्ताल चौकी पथ रोडिया का रहने वाला है। वह मुर्गा बेचने का काम करता था। मंगलवार की सुबह बच्चू खान अपने पोते-पोतियों को स्कूल छोड़ने बाइक से गया था। दिवाकरी स्कूल से आकर बेलाका जाया करते थे। तभी सामने से आ रही बोलेरो ने बेलाका मोड़ पर बच्चू खान की बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बच्चू खान की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पहले घायल को अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के 5 बेटे और बेटियां: मृतक के पांच बेटे और एक बेटी है। सबकी शादी हो चुकी है। घर में पोते-पोतियां हैं। वह खुद बख्ताल चोकी में कई सालों से मुर्गा बेच रहा था। परिवार भी यहीं रहने लगा। घटना के बाद परिवार में मातम छाया था।

Next Story