राजस्थान

सोनीपत की 220 किलो की महिला को मिली नई उम्मीद, जयपुर के अस्पताल में सफल ऑपरेशन

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:50 PM IST
सोनीपत की 220 किलो की महिला को मिली नई उम्मीद, जयपुर के अस्पताल में सफल ऑपरेशन
x
220 किलो वजन के कारण सांस लेने में थी परेशानी, जयपुर में हुई महिला की सफल सर्जरी

जयपुर: हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली 220 किलो वजन की बेबी रानी की जयपुर के एपेक्स हॉस्पिटल में सफल बेरियाट्रिक सर्जरी की गई। अधिक वजन के कारण उन्हें चलने-फिरने, सांस लेने और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो रही थी।

परिजन उन्हें उपचार के लिए जयपुर लेकर पहुंचे, जहां रोबोटिक एवं बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. रजनीश ने लेप्रोस्कोपिक तकनीक से करीब ढाई घंटे तक सर्जरी की। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉ. रजनीश के अनुसार, इस प्रक्रिया में पेट का आकार छोटा किया जाता है, जिससे कम भोजन करने पर भी पेट भरा महसूस होता है। सर्जरी के बाद शुरुआती 15 दिनों तक तरल आहार और फिर धीरे-धीरे सामान्य भोजन दिया जाता है। मरीज को नियमित फॉलोअप और चिकित्सकीय सलाह का पालन करना जरूरी होता है।

Next Story