राजस्थान

केन्द्रीय कारागृह, श्रीगंगानगर में गायत्री परिवार द्वारा 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न

mukeshwari
12 Jun 2023 4:03 PM GMT
केन्द्रीय कारागृह, श्रीगंगानगर में गायत्री परिवार द्वारा 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न
x

श्रीगंगानगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं केन्द्रीय कारागृह के संयुक्त तत्वावधान में एवं अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के सहयोग से कारागृह परिसर में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया।

‘आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी’ प्रकल्प के जिला श्रीगंगानगर प्रभारी एवं विचार क्रान्ति प्रज्ञा मण्डल के प्रभारी सुरेन्द्र कच्छवाहा ने बताया कि केन्द्रीय कारागृह श्रीगंगानगर में 750 कैदियों एवं 50 जेल कर्मचारियों की उपस्थिति में 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न करवाया।

इस यज्ञ में जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा, जेलर ओम साहू व मुख्य जेल प्रहरी मघाराम के अथक प्रयासों से शानदार व्यवस्थाओं के साथ 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होना सम्भव हुआ।

कच्छवाहा ने बताया कि गायत्री परिवार के चुरू उपजोन, प्रभारी बालदान चारण द्वारा विचार क्रान्ति, युग निर्माण, यज्ञ एवं गायत्री मंत्र के वैज्ञानिक प्रतिपादन पर परम पूज्य गुरूदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के संदेश का उद्बोधन दिया गया। कर्मकाण्ड का सम्प्रेषण देव संस्कृति विश्व विद्यालय की पूर्व छात्रा श्रीमति मनीषा गर्ग द्वारा किया गया। प्रमिला कच्छवाहा ने गायत्री मंत्र का महत्व समझाकर प्रज्ञा गीत भी प्रस्तुत किया। डफली पर वरिष्ठ कार्यकर्ता महावीर सैन थे।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story