राजस्थान

89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम के पौधे बरामद, चार गिरफ्तार

Kunti Dhruw
15 March 2022 6:24 PM GMT
89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम के पौधे बरामद, चार गिरफ्तार
x
जोधपुर पुलिस ने मंगलवार को 89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम बरामद कर चार तस्कारों को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर पुलिस ने मंगलवार को 89 किलो अवैध डोडा पोस्त और 1930 अफीम बरामद कर चार तस्कारों को गिरफ्तार किया है। डोडा पोस्त के परिवहन में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त और अफीम के पौधे के साथ पुखराज (22) पुत्र मगाराम, दुर्गाराम (25) पुत्र मगाराम निवासी सियोलनगर पुलिस थाना भोजासर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से डोडा पोस्त परिवहन में उपयोग की गई ट्रैक्टर ट्रॉली सहित 61 किलो 200 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया है। भोजाराम (32) पुत्र दीपाराम को पांच किलो डोडा पोस्त, रेवंतराम (27) पुत्र गोमाराम के पास से 23 किलो डोडा पोस्त और 1930 अवैध अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। आरोपी रेवंतराम अपने घर के पास ही अफीन की खेती कर रहा था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर भोजासर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश उर्जाराम पुत्र पूनाराम निवासी सियोलनगर की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य तस्करों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।


Next Story