राजस्थान

अलवर में 88 मिमी बारिश, काले बादलों ने भिवाड़ी को भिगोया

Admin Delhi 1
29 July 2023 12:52 PM IST
अलवर में 88 मिमी बारिश, काले बादलों ने भिवाड़ी को भिगोया
x

अलवर न्यूज़: शुक्रवार शाम भिवाड़ी का आसमान काले बादलों से घिर गया। झमाझम बारिश भी हुई। बारिश से पहले आसमान में बादलों के डेरे से शहर का रंग निखरा नजर आया। शहर के आशियाना आंगन से इस फोटो को भास्कर के पाठकों के लिए नेचर फोटोग्राफर अजय नारायण कौल ने कैप्चर किया। अलवर शहर में शुक्रवार शाम को 45 मिनट में 88 मिलीमीटर बारिश हुई।

सिचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बाहदुरपुर व मालाखेड़ा में 12, लक्ष्मणगढ़ में 8, बहरोड़ व राजगढ़ में 6-6 व मुंडावर में 2 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार सुबह 8 बजे तक सिलीसेढ़ बांध में 23.9, मंगलसर बांध में 5.3, बघेरीखुर्द बांध में 4.1, जैतपुर बांध में 2.9 और समरसरोवर बांध में 2.2 फीट पानी था।

Next Story