राजस्थान

नाबालिगों के खिलाफ रेप के 837 मामले

Admin Delhi 1
14 Jun 2023 7:20 AM GMT
नाबालिगों के खिलाफ रेप के 837 मामले
x

जयपुर न्यूज़: बड़ी उम्र की युवतियों/महिलाओं (18 साल से अधिक) से नाबालिगों के दुष्कर्म करने के केस बढ़ रहे हैं। 2021 व 2022 में ऐसे 571 मामले पंजीकृत हुए। 266 केस पॉक्सो में यानी नाबालिगों के नाबालिगों से दुष्कर्म या छेड़छाड़ के दर्ज हुए। इस तरह 2 साल में 837 मामले रिपोर्ट हुए हैं।

समाज, व्यवस्था के लिए सवाल है कि नाबालिगों में यह दुष्प्रवृत्ति पनप क्यों रही है? मनोचिकित्सकों व चाइल्ड साइकेट्रिस्ट का मानना है कि स्मार्ट फोन व इंटरनेट पर उपलब्ध पोर्न साम्रगी तक बालकों की पहुंच आसान हुई है। अभिभावकों का नियंत्रण कमजाेर है। बालक पोर्न साम्रगी के एडिक्ट हो रहे हैं।कुछ साल पहले तक पोर्न या एडल्ट कंटेंट उपलब्ध होना सहज नहीं था। हालांकि, भारत में पोर्न 2015 से बैन है लेकिन, दूसरे देशों के वीपीएन का इस्तेमाल कर एक्सेस किया जा रहा है।

Next Story