राजस्थान

80 किलो पॉलिथीन जब्त, 26,500 कैरिंग चार्ज वसूला

Admin Delhi 1
4 Jan 2023 5:10 PM IST
80 किलो पॉलिथीन जब्त, 26,500 कैरिंग चार्ज वसूला
x

जयपुर: नगर निगम जयपुर हेरिटेज की स्वास्थ्य शाखा ने सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती अभियान कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई कर लगभग 80 किलो 500 ग्राम पॉलिथीन जब्त की है। इसके साथ ही पॉलिथीन थैलियों का उपयोग करने वाले व्यापरियों से 26,500 रुपए कैरिंग चार्ज के रूप में भी वसूल किया। उपायुक्त (स्वास्थ्य) आशीष कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए अभियान में ओर तेजी लाई जाएगी। महापौर मुनेश गुर्जर ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 व नववर्ष के बीच शहरवासियों से अपील की है कि वह जब भी बाजार जाए तो कपड़े के थैले अपने वाहन में पहले से ही रखे।

इसे अपनी आदत बनाएं। जो सामग्री बिना सिंगल यूज प्लास्टिक के कपड़े के थेले में या कागज के लिफाफे में लाई जा सकती है उसी में लाएं। इसके साथ ही महापौर गुर्जर ने व्यापारियों से भी आह्नान किया कि वे सिंगल यूज वाली पॉलिथीन थैलियों का उपयोग न करें। इसके स्थान पर कपड़े, कागज के लिफाफे व अन्य बॉयोडिग्रेडेबल थैलियों का उपयोग करें, तभी हम प्लास्टिक से अपने शहर को निजात दिला सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, परिवहन, भंडारण और निर्माण पर गत एक जुलाई से ही रोक लग चुकी है। इसकी रोकथाम के लिए निगम प्रशासन ने जागरूकता अभियान भी चलाया था, उसके बाद भी पॉलिथीन का उपयोग किया जा रहा है।

Next Story