राजस्थान

भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के 8 स्कूलों को मिलेंगे 3 करोड 10 लाख रुपए, 2 स्कूल क्रमोन्नत

mukeshwari
22 Jun 2023 6:18 PM GMT
भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के 8 स्कूलों को मिलेंगे 3 करोड 10 लाख रुपए, 2 स्कूल क्रमोन्नत
x

भरतपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के प्रयासों से सरकार ने भरतपुर विधानसभा क्षेत्रों के 8 विद्यालयों के लिए 3 करोड 10 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। जबकि प्राथमिक विद्यालय नगला चांदवारी एवं पक्का बाग को उच्च प्राथमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है। इस पर डॉ. गर्ग ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का आभार जताया है।

डॉ. गर्ग ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय अनाह के लिए 73 लाख 93 हजार, प्राथमिक विद्यालय नगला हाथीपुरा के लिए 73 लाख 93 हजार रुपए भवन निर्माण के लिए स्वीकृत किये हैं। जबकि महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बहनेरा में साईस लैब व कम्प्यूटर कक्ष के लिए 29 लाख 60 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जघीना में साईंस लैब व उपकरणों के लिए 15 लाख 93 हजार, उच्च माध्यमिक विद्यालय बहनेरा में साईस लैब व पुस्कालय कक्ष के लिए 33 लाख 43 हजार, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पीपला में साईंस लैब व पुस्कालय कक्ष के निर्माण के लिए 33 लाख 43 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरवारा में साईस लैब व कम्प्यूटर कक्ष के लिए 29 लाख 60 हजार एवं बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय अनाह गेट भरतपुर में दो कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए 20 लाख 26 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story