राजस्थान

जयपुर में 8 नए आदेश लागू, बैंक से होटल तक CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:27 PM IST
जयपुर में 8 नए आदेश लागू, बैंक से होटल तक CCTV और पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
x
फर्जी सिम, चोरी के वाहन और मॉडिफाइड साइलेंसर पर शिकंजा, जयपुर पुलिस ने जारी किए 8 आदेश

जयपुर: राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा मजबूत करने के लिए पुलिस ने आठ अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय सिंह ने BNSS की धारा 163 के तहत ये निर्देश जारी किए हैं, जो 29 नवंबर 2026 से 27 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगे।

नए आदेशों के तहत बैंक, एटीएम, ज्वैलरी शॉप, मॉल, होटल, स्कूल और कॉलेज सहित विभिन्न संस्थानों में CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। इनकी रिकॉर्डिंग कम से कम 30 दिनों तक सुरक्षित रखनी होगी। मकान मालिकों और संस्थान संचालकों को किरायेदारों, नौकरों और कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी कराना होगा।

होटल, लॉज और धर्मशालाओं में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण ई-विजिटर्स पोर्टल पर अपलोड करना होगा। वहीं, रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक और रात 12 बजे के बाद होटल-बार में शराब बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।

इसके अलावा फर्जी सिम, चोरी के वाहनों की खरीद-बिक्री, मॉडिफाइड साइलेंसर और फैंसी नंबर प्लेट पर भी सख्ती की गई है। आदेशों का उल्लंघन करने पर BNS की धारा 223 के तहत कार्रवाई होगी।

खास समय-सीमा:

- 29 नवंबर 2026 से आदेश प्रभावी।

- 27 जनवरी 2027 तक लागू।

- CCTV रिकॉर्डिंग 30 दिन सुरक्षित रखना अनिवार्य।

- नए कर्मचारी या किरायेदार की जानकारी 15 दिन के भीतर पुलिस को देनी होगी।

Next Story