राजस्थान

चंबल किनारे मिला 8 माह पुराना कंकाल

Admin Delhi 1
22 Jun 2023 9:54 AM GMT
चंबल किनारे मिला 8 माह पुराना कंकाल
x

कोटा न्यूज़: शहर के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र स्थित चांदमारी बालाजी के पास चंबल किनारे 18 जून को एक नर कंकाल मिला था। पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदा व्यक्तियों के बारें में जानकारी मांगी। 8 महीने से गुमशुदा व्यक्ति के परिजन शिनाख्त के लिए मुर्दाघर पहुंचे। शव की हालत देखकर परिजन पहचान नहीं सकें। जिसके बाद शंका दूर करने के लिए नर कंकाल की डीएनए जांच से शिनाख्त करवाने का फैसला लिया गया।

परिजन बोले, जल्द आए जांच रिपोर्ट,ताकि शंका दूर हो

दरअसल 8 महीने पहले तेज बारिश के बाद कोटा बैराज के गेट खोले गए थे। उस दौरान कुलदीप सिंह (53) करबला इलाके में नजारा देखने गए थे। पैर फिसलने से कुलदीप सिंह चंबल नदी में पानी के बहाव के साथ बह गए थे। परिजनों में काफी तलाश लेकिन उनका पता नहीं चला। ना ही उनका शव मिला। हाल ही में 18 जून को चंबल किनारे झाड़ियों में 8 महीने पुराना कंकाल मिला। जानकारी लगते ही परिजन मोर्चरी पहुंचे।

कुलदीप के भतीजे विक्रम सिंह ने बताया कि चाचा प्राइवेट कंपनी में सॉफ्ट इंजीनियर थे। बारिश में कोटा बैराज के गेट खुलने पर नजारा देखने गए थे। पैर फिसलने से चंबल में गिर गए थे। उन्हें अंदेशा है कि ये कंकाल उन्ही का हो सकता है। इसलिए मोर्चरी आए लेकिन पहचान नहीं हो पा रही। अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। जांच रिपोर्ट जल्द आएगी तो उनके परिवार की शंका दूर होगी।

Next Story