राजस्थान

अपहरण और मारपीट के 8 आरोपी गिरफ्तार

Admin4
24 Aug 2023 12:58 PM GMT
अपहरण और मारपीट के 8 आरोपी गिरफ्तार
x
दौसा। अपहरण व मारपीट के मामले में लालसोट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद गोयल ने बताया कि 15 मई को लालसोट थाने में थुनिधिराजपुरा निवासी राम खिलाड़ी मीणा ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि 12:30 बजे उसके चाचा का लड़का मुनिराज, संजय व रिंकू तीनों मामा के यहां जाने के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में मामा का लड़का सुरेंद्र मिल गया। तब चारों ने कृष्णा होटल लालसोट पर ठंडा पिया। जहां होटल पर विक्की मीणा, गुल्लू, मनीष, राहुल ,विकास, रिंकू, विक्रम सहित करीब एक दर्जन बदमाशों ने उसके चाचा के लड़के मुनिराज के साथ लाठी डंडों से मारपीट की और मुनिराज व संजय को मोटरसाइकिल पर बिठाकर बिचपुरी गांव ले गए। जहां से पहाड़ी पर ले जाकर मारपीट की।
Next Story