राजस्थान

7 थानाधिकारी व यातायात थाना प्रभारी बदले

Admin Delhi 1
29 April 2023 3:00 PM GMT
7 थानाधिकारी व यातायात थाना प्रभारी बदले
x

अलवर न्यूज: एसपी आनंद शर्मा ने शुक्रवार काे पुलिस निरीक्षकाें व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर 7 थानाधिकारी व ट्रैफिक पुलिस प्रभारी बदल दिए। एसपी ने बताया कि थानागाजी थानाधिकारी रामजीलाल का थानाधिकारी राजगढ़ के पद पर स्थानांतरण किया है।

इसी प्रकार राजगढ़ थानाधिकारी राजेश कुमार वर्मा का एनईबी थानाधिकारी, एमआईए थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा का थानाधिकारी हरसाैरा, एनईबी थानाधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा का थानाधिकारी प्रतापगढ़, अकबरपुर थानाधिकारी बिजेंद्र सिंह का थानाधिकारी एमआईए व प्रतापगढ़ थानाधिकारी उप निरीक्षक राजवीर सिंह का थानाधिकारी अकबरपुर के पद पर स्थानांतरण किया है।

पुलिस निरीक्षक विनोद सामरिया का अपराध शाखा एसपी ऑफिस से प्रभारी यातायात शाखा के पद पर स्थानांतरण किया है। वहीं पुलिस निरीक्षक राजेश मीणा का पुलिस लाइन से थानाधिकारी थानागाजी व उप निरीक्षक ताराचंद शर्मा का पुलिस लाइन से थाना काेतवाली द्वितीय अधिकारी के पद पर स्थानांतरण किया गया है।

Next Story